
28 जनवरी को कैंसर अस्पताल में आरंभ संस्था द्वारा एक भव्य सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया |
सपनों की कोई उम्र नहीं – आरंभ संस्था मंच साबित कर रहा है

जिसमें 4 से 70 वर्ष तक के लोगों ने संस्था द्वारा मंच प्रदान किए जाने पर अपनी-अपनी प्रस्तुतियां दीं।

कार्यक्रम का भव्य शुभारंभ माननीय मुख्य अतिथि श्री विवेक नारायण शेजवलकर (पूर्व सांसद) एवं विशेष अतिथिगण डॉ. बी.आर. श्रीवास्तव (निदेशक, कैंसर अस्पताल, ग्वालियर) एवं डॉ. एस.पी. त्रिपाठी (डिप्टी सुपरिटेंडेंट, कैंसर अस्पताल, ग्वालियर) द्वारा दीप प्रज्वलन के साथ हुआ।


यह पूरा कार्यक्रम एक चैरिटेबल इवेंट रहा, जिसमें सभी ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।
कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य हर आयु वर्ग के लोगों को मंच प्रदान करना, आत्मविश्वास बढ़ाने और अपनी रचनात्मकता को अभिव्यक्त करने का अवसर देना था।

कार्यक्रम के अंत में स्थानीय स्कूल के बच्चों को स्टेशनरी सामग्री वितरित की गई, ताकि उनकी शिक्षा में सहायता मिल सके।

इस आयोजन ने यह सिद्ध किया कि कला और प्रतिभा की कोई उम्र नहीं होती, और हर व्यक्ति को अपनी अभिव्यक्ति के लिए सही मंच मिलना आवश्यक है।


