*नवीन क्लब आराध्या का चार्टर एवं अनुभूति आर्यन जानकी और तेजस्विनी के सदस्यों को पिन और सर्टिफिकेट देकर भिवाड़ी से पधारे प्रांतपाल पी एम जे एफ लायन सुनील अरोरा की आधिकारिक यात्रा संपन्न हुई ।*
*आज दिनांक 09/01/2025 को इंटरनेशनल लायंस की डिस्ट्रिक्ट 3233 E1 के रीजन 19 श्याम के अंतर्गत आने वाले सक्रिय लायंस क्लब ग्वालियर अनुभूति द्वारा स्थानीय होटल में प्रांतपाल की आधिकारिक यात्रा का आयोजन किया गया । अध्यक्ष लायन कमल गुप्ता द्वारा सभा आरंभ की घोषणा के साथ ध्वज वंदना विश्व शांति हेतु मौन रख सामूहिक राष्ट्रगान किया । प्रांतपाल का जोरदार वेलकम सदस्यों द्वारा शॉल श्रीफल द्वारा किया गया ।अनुभूति के सचिव ने क्लब द्वारा की गई सर्विस एक्टिविटी की रिपोर्ट सदन में पढ़ी ओर प्रांतपाल जी को सुपुर्द की । प्रांतपाल जी ने अपने उद्बोधन में सभी क्लबों की भूरी भूरी प्रशंसा की और आगामी कार्यक्रमों के लिए आवश्यक मार्गदर्शन दिया ।प्रांतपाल द्वारा प्रांत की अलवर में होने वाली तृतीय कैबिनेट मीटिंग और जून माह में वृन्दावन में होने वाली डिस्ट्रिक्ट कॉन्फ्रेंस की जानकारी दी और इनमें सभी को आमंत्रित किया ।

प्रांतपाल द्वारा सामाजिक प्रकल्प Shadi.Com के प्लेटफार्म की भी जानकारी दी गई जो लायंस परिवारों के मध्य बच्चों के शादी ब्याह को सुगम बना सकेगा । इस अवसर पर प्रांतपाल द्वारा लायंस के भावी मेंबर हेतु 18 से 30 वर्ष के युवाओं का लियो क्लब का प्रस्ताव किया जिसे सहर्ष स्वीकार कर लियो क्लब की स्थापना का आश्वासन रीजन सेकेट्री लायन कमल किशोर अग्रवाल द्वारा दिया गया । प्रांतपाल जी ने क्लब के अध्यक्ष ,सचिव सहित सक्रिय सदस्यों को पिन एवं कान्हा सर्टिफिकेट देकर सम्मानित किया । इस अवसर पर रीजन चेयरपर्सन लायन मीनाक्षी गोयल का विशेष सम्मान कर आपके प्रयास से एक अन्य लायंस क्लब ग्वालियर आध्या की अध्यक्ष ला नीता अग्रवाल सचिव पूर्णिमा अग्रवाल एवं ट्रेजरार ला अंजू गर्ग को चार्टर एवं पिन प्रदान की , इस क्लब के स्पॉन्सर लायंस क्लब अनुभूति और लायंस क्लब जानकी है । इसी अवसर पर लायंस क्लब आध्या के गाइडिंग लायन ला अशोक शर्मा ला कमल किशोर अग्रवाल और लायन कमल बनवारी को गाइडिंग लायन की पिन प्रांतपाल द्वारा लगाई गई । इस कार्यक्रम में लायंस क्लब अनुभूति के उपाध्यक्ष ला कमल किशोर अग्रवाल एवं सह सचिव ला छाया अग्रवाल द्वारा 50 50 डालर का LCIF डोनेशन देने की घोषणा की गई । कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि लायन श्रेयांश जैन रीजन चेयरपर्सन एम जे एफ लायन अनुपम तिवारी, जॉन चेयर पर्सन लायन हेमलता दुबे, रीजन चेयरपर्सन एमजेएफ लायन मीनाक्षी गोयल मंच पर उपस्थित रहे।*
*रीजन चेयरपर्सन लायन अजय चोपड़ा जोन चेयरपर्सन लायन प्रियंका जैन जोन चेयरपर्सन लायन मीरा जैन ZC ला राजकुमारी शिवहरे रीजन एडमिनिस्ट्रेटर लायन मधु खंडूजा रीजन सेकेट्री लायन कमल किशोर अग्रवाल सहित कार्यक्रम संयोजक उपाध्यक्ष विजय खंडेलवाल उपाध्यक्ष अशोक शर्मा उपाध्यक्ष कमल बनवारी सहसचिव छाया अग्रवाल आदि उपस्थित रहे ।*
*Master of ceremony लायन प्रीती झा द्वारा एवं आभार क्लब सचिव हरिओम सिंहल द्वारा किया गया ।*
*सभी अतिथियों को कार्यक्रम की स्मृति हेतु मोमेंटो क्लब द्वारा प्रदान किए गए ।*


