*मध्यप्रदेश शतरंज संघ की जिला इकाई जिला शतरंज संघ ग्वालियर द्वारा 16 फरवरी रविवार को एक दिवसीय को थर्ड लिटिल चैम्प 2025 शतरंज टूर्नामेंट का आयोजन 16 फरवरी को स्थानीय दीनदयाल सिटी मॉल सेकेंड फ्लोर आयोजित किया जाएगा इस आयोजन की सम्पूर्ण जानकारी देते हुए जिला शतरंज संघ के अध्यक्ष संजय कट्ठल ने बताया कि इस टूर्नामेंट प्रात10 बजे से आयोजित किया जाएगा प्रतिभागी को 9:30 बजे रिपोर्टिंग करना होगा विभिन्न कैटेगरी एवम् ऐज कैटेगरी में अंडर 8 अंडर 10 अंडर 16 अंडर 20 गर्ल्स एंड बॉयज दोनों के लिए रखा गया है प्रत्येक कैटेगरी में 3/3 ट्रॉफी गर्ल्स एंड बाय के लिए रखी गई है इस टूर्नामेंट में में कूछ सांत्वना पुरस्कार भी रखें गये है।

3 स्कूलों को प्रथम पुरस्कार द्वितीय पुरस्कार एवम् तृतीय पुरस्कार दिया जाएगा प्रथम द्वितीय बेस्ट गेम बॉयज बेस्ट गेम गर्ल्स बेस्ट डिसिप्लिन बेस्ट यंग बॉयज बेस्ट यंग गर्ल्स टूर्नामेंट में खेलने वाले सभी खिलाड़ियों को प्रमाण पत्र भी दिए जाएंगे सभी जूनियर खिलाड़ियों को जन्म प्रमाण प्रमाण पत्र लाना अनिवार्य है इस आयोजन में डायरेक्टर विशाल जैन रहेंगे आरबीटर राजेश द्विवेदी एवम् टूर्नामेंट संयोजक रूपेश कांत रहेंगे इन्होंने बताया कि सभी प्रतिभागियों को प्रमाण पत्र एवम् मैडल प्रदान किए जाएंगे जिला शतरंज संघ ने सभी प्लेयर्स से इस आयोजन में भाग लेने एवम् इसका लाभ उठाने की अपील की है इस आयोजन के लिए रजिस्ट्रेशन प्रारम्भ हो गये है*

