
ग्वालियर । बसंत पंचमी के अवसर पर न्यू वैण्डी चिल्ड्रन स्कूल में विद्या की देवी मां सरस्वती के पूजन सभी लोगों ने ज्ञान की देवी की आराधना की । इसके साथ ही कन्या पूजन कर वसंतोत्सव का हर्षोल्लास के साथ स्वागत किया। इस दौरान मुख्य अतिथि सहित सभी लोगों ने गजक का भी आनंद लिया। मुख्य अतिथि के रूप में भाजपा जिला अध्यक्ष जय प्रकाश राजोरिया ने सरस्वती एवं कन्या पूजन के अवसर कहा कि सनातन धर्म में बसंत पंचमी को संगीत-कला और तमाम तरह की शिक्षाओं से हमारे जीवन में रंग भरने वाली मां सरस्वती पूजन दिवस के रूप में मनाया जाता है। इसी दिन से बसंत के खिलने से प्राकृति हर ओर मनोरम वातावरण की शुरुआत होती है। इस दौरान मुख्य अतिथि का स्वागत स्कूल की संचालिका सुश्री किरण भदौरिया ने किया। इस अवसर पर पं दीनदयाल उपाध्याय मंडल के अध्यक्ष जबर सिंह, पूर्व मंडल अध्यक्ष रामप्रकाश परमार, मंडल उपाध्यक्ष जुगल किशोर गुर्जर, वरिष्ठ भाजपा नेता रणविजय सिंह, दिनेश शर्मा, श्री कुशवाह शामिल हुए।

वहीं वार्ड 20 की पार्षद मंजूलता जितेन्द्र कुशवाह , व्यंजना मिश्रा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य म.मो. साधना कोठरी, मधु शर्मा, प्रभा तोमर, डा. सुनील तोमर , डॉ गौरव शर्मा , प्रमोद शर्मा, देवेन्द्र पटेल,हरेन्द्र गुर्जर, सुशील उपाध्याय, जे.पी.पाण्डेय, अवधेश पाठक, राम गोपाल चौधरी भी उपस्थित रहे।इस दौरान स्कूल की शिक्षिका छाया पचौरी, बंदना, शिवानी, राखी, अदिति, बिनीता, सपना, प्रिया, सुरभि, काजल, नेहा तथा प्रशांत के अलावा छात्र-छात्राओं ने ज्ञान की देवी मां वीणा वादनी की बंदना कर उनका आशीर्वाद लिया। मंच संचालन वार्ड 18 के संयोजक प्रत्यूष राजावत द्वारा किया गया।


