Headlines

महिला शक्ति मंच के *ब्राइडल शो में सभी दुल्हनों ने बिखेरा अपनी खूबसूरती का जादू

श्रीमंत माधवराव सिंधिया ग्वालियर व्यापार मेला प्राधिकरण के सभागार में ग्वालियर महिला शक्ति मंच के तत्वाधान में ब्राइडल शो का आयोजन किया गया जिसमें विभिन्न प्रतिभागियों ने भाग लिया इस अवसर पर प्रतिभागियों को कंसोलेशन प्राइज एवं विजेताओं को ट्रॉफी प्रदान की गई कार्यक्रम के मुख्य अतिथि मध्य प्रदेश भारतीय जनता पार्टी के भाजपा के प्रदेश कार्य समिति सदस्य आशीष प्रताप सिंह राठौड़ थे एवं अध्यक्षता कमल माखीजानी ने की।

विशिष्ट अतिथि के रूप में चेंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज के सचिव दीपक अग्रवाल थे।

कार्यक्रम की आयोजन अध्यक्ष महिला शक्ति मंच तारा शाहा द्वारा अतिथियों का पुष्प गुच्छ भेंट कर स्वागत किया संस्थापक 

प्रीति शर्मा मंगला गुप्ता आयुषी शर्मा पिंकी सविता सारा, रानी शर्मा आदि समिति के पदाधिकारी गण को मौजूद रहे।

महिला शक्ति मंच के कार्यक्रमों में सभी विजेताओं को पुरस्कृत किया गया और बाकी सभी प्रतिभागियों को कैंसिलेशन प्राइस दिए गए ब्राइडल शो में मेकअप आर्टिस्ट में प्रथम पुरस्कार पिंकी सविता ड्रीम पैलेस सैलून और द्वितीय पुरस्कार वर्तिका ब्यूटी पार्लर रक्षा और तृतीय पुरस्कार राधा रानी ब्यूटी पार्लर रानी शर्मा को दिया गया।

डांस में प्रथम पुरस्कार तनुष्का कांत द्वितीय पुरस्कार मानवी शर्मा तृतीय पुरस्कार तनु को दिया गया मॉडलिंग में शोस टॉपर सरगम शाह अर्नब शर्मा प्रथम किड्स मॉडलिंग द्वितीय पुरस्कार वेदिका लोन कर तृतीय पुरस्कार भूमि को दिए गए कार्यक्रम में यूथ एसोसिएशन का ग्वालियर के संस्थापक संजय कटहल विमल शिवहरे जी सभी अतिथिगण मौजूद रहे डॉक्टर नेहा शर्मा आदि।

मॉडलिंग में विजेता प्रथम स्थान पर लिबेन रहे सरगम शाहा शोस टॉपर रही।