
महिला शक्ति मंच के द्वारा श्रीमंत माधवराव सिंधिया ग्वालियर व्यापार मेले में सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

इस कार्यक्रम में कार्यक्रम की अध्यक्ष तारा शाह ने भारतीय परिधान में दुल्हन का श्रृंगार कैसे होना चाहिए उनके आभूषण कैसे होने चाहिए और उनके लहंगे कैसे होने चाहिए यह पहनने का अलग-अलग तरीके से मॉडल के द्वारा रैम्पवॉक करके और नृत्य करके दिखाया गया।

इस कार्यक्रम का उद्देश्य महिलाएं जिनके अंदर कलाएं छुपी हुई हैं और जो घरों के अंदर से निकल कर बाहर अपने हुनर को एक अलग मुकाम देना चाहती हैं, तो ऐसे टैलेंट को खोजना महिला शक्ति मंच का काम है और समय-समय पर ऐसे सांस्कृतिक कार्यक्रम महिला शक्ति मंच अध्यक्ष तारा शाह द्वारा किया जाता है।

इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि की भूमिका में श्रीमान आशीष प्रताप राठौर जी थे और कार्यक्रम में अध्यक्ष की भूमिका श्री कमल माखीजानी जी ने निभाई तथा विशिष्ट अतिथि में चेंबर ऑफ कॉमर्स के सेक्रेटरी दिलीप अग्रवाल जी उपस्थित रहे।


