Headlines

लायंस क्लब आस्था एवं समर्पण अन्नम दानम चैरिटेबल सोसायटी द्वारा लगाया निशुल्क मोतियाबिंद जांच शिविर

आज लायंस क्लब आस्था एवं समर्पण अन्नम दानम चैरिटेबल सोसायटी के संयुक्त तत्वाधान में निशुल्क मोतियाबिंद जांच एवं ऑपरेशन तथा बीपी शुगर एवं हड्डियों की जांच शिविर का आयोजन बाल भवन नंबर दो स्कूल बिरला नगर में किया गया जो की अत्यंत सफल रहा लगभग 250 से 300 नागरिकों ने निशुल्क आई चेक अप तथा बीपी शुगर की जांच का लाभ उठाया।

शिविर में 25 मस्जिद मोतियाबिंद ऑपरेशन के लिए चिन्हित किए गए जिनका अगले माह निशुल्क ऑपरेशन किया जाएगा शिविर की अध्यक्षता लायन वंदना जाजू ने की शिविर में में पास्ट आर . सी जुबेर रहमान , राम किशन सिंघल , पास्ट जेड सी राज शिवहरे, डायरेक्टर चेतना तिवारी प्रिंसिपल नलिनी श्रीवास्तव आदि उपस्थित रहे।

शिविर कन्वीनर पास्ट जेड सी लायन ज्योति अग्रवाल .लायन सीमा बंसल तथा संयोजक लायन प्रियंका अग्रवाल तथा डॉक्टर ज्योति कुशवाहा IPP लायन रश्मि अग्रवाल ,सचिव वंदना अग्रवाल, कोषाध्यक्ष सुनीता गुप्ता , रिचा गुप्ता, मीरा अग्रवाल ,डॉ मेघनाशर्मा, सरोज अग्रवाल,उषा सोमानी,अंजु रस्तोगी आदि लायन साथी उपस्थित रहे।