लिटिल मिलेनियम प्रीस्कूल द्वारा 9 फरवरी 2025 को एनुअल डे सेलिब्रेशन

लिटिल मिलेनियम बसंत विहार स्कूल के वार्षिक उत्सव में बच्चों ने अनेक रिश्तों को प्यार के धागों में बांधने का एक अनोखा प्रदर्शन किया।

इस अवसर पर, नन्हे-नन्हे बच्चों ने अपने रिश्तों को स्कूल, प्रकृति, मित्रों, परिवार और सबसे ज्यादा खुद से प्यार करने का संदेश दिया।

बच्चों ने “यारा तेरी यारी”, “धक धक धरती वाला”, “मां तुझे सलाम”, और “दादाजी की छड़ी” जैसे मनमोहक गीतों की प्रस्तुतियाँ दीं।

स्कूल में तालियों की गूंज के साथ, बच्चों और अभिभावकों ने सेल्फी ली और बच्चों ने गायन, नृत्य, रोल प्ले और अनेक प्रस्तुतियों का आनंद लिया।

इस प्रदर्शन के माध्यम से, बच्चों ने यह दिखाया कि हर रिश्ता अनमोल है।

इस अवसर पर, मुख्य अतिथि के तौर पर श्री वीरेंद्र तिवारी एडिटर नई दुनिया एडिटर, श्रीमती मोनिका चौहान सब रजिस्टार मुरार, शिव ब्रह्मा सिंह जादौन BEEO, प्रतिमा मैंम लिटिल मिलेनियम एकेडमिक मैटर , श्री नागेंद्र सिकरवार DSP ,डायरेक्टर श्रीमती शैलेश सिंह और प्रिंसिपल पूजा वलेचा के साथ समस्त स्टाफ विशेष रूप से मौजूद था।


