Headlines

पुलिस विभाग और कदम जन विकास संस्था द्वारा *साइबर सुरक्षा जागरूकता अभियान के तहत *महाराजा मानसिंह कॉलेज के छात्र-छात्राओं को किया साइबर अपराधों के प्रति जागरूक

पुलिस विभाग द्वारा कदम जन विकास संस्था के सहयोग से चलाए जा रहे साइबर सुरक्षा जागरूकता अभियान के तहत आज महाराजा मानसिंह कॉलेज हजीरा ग्वालियर में अध्यन्नरत छात्र-छात्राओं, एंव शिक्षकों व अधिकारियों को साइबर अपराधों के प्रति जागरूक किया गया। इस अवसर पर उपस्थित सभी लोगों को साइबर सुरक्षा के विभिन्न पहलुओं के बारे में जानकारी दी गई जिसमें मुख्य रूप से यह बताया गया कि किसी भी अनजान कॉलए मेल या मैसेज पर आए लिंक को क्लिक न करें और अपनी व्यक्तिगत जानकारीए जैसे कि अकाउंट विवरण या OTP किसी से भी साझा न करें।

इसके अलावा, अगर किसी को साइबर अपराध से संबंधित कोई समस्या होती है तो वह तुरंत 1930 पर कॉल कर मदद प्राप्त कर सकते हैं। कार्यक्रम के अंतर्गत उपस्थित सभी छात्र-छात्राओं, एंव शिक्षकों व अधिकारियों से यह अपील की गई कि वे इस महत्वपूर्ण जानकारी को अपने परिवार, कार्यालय, स्कूल, कॉलेज और आस.पास के लोगों के साथ साझा करें ताकि साइबर अपराध से बचाव किया जा सके और समाज में सुरक्षा का वातावरण बन सके।

इस कार्यक्रम में कदम संस्था की सचिव अनुपम साहू, हजीरा थाना के थाना प्रभारी श्री शिवमंगल सिंह सेंगर, प्रचार्य श्री सीताराम सिंह तोमर एस.आई. संजय सिंह भदौरिया, श्री अरुण कुमार, श्वेतांगीनी श्रीवास्तव, रेणु सिंह, लोकेश सोनी, सूरज जाटव, शंकुन्तला कुशवाह, अदिवा खान आदि उपस्थित रहे।