Headlines

“महाकुंभ 2025 – आस्था, सनातन और आत्मिक शुद्धि की यात्रा

“महाकुंभ 2025 – आस्था, सनातन और आत्मिक शुद्धि की यात्रा!”

 

गंगा के पावन तट पर, करोड़ों श्रद्धालुओं के साथ जब डुबकी लगाई, तो लगा मानो आत्मा तक शुद्ध हो गई। मंत्रोच्चार, संतों का सान्निध्य, अखाड़ों की दिव्यता और आस्था का महासंगम—यह सब केवल देखा नहीं, बल्कि जीया।

 

आकांक्षा भदौरिया एवं रश्मि सिंह इस आध्यात्मिक यात्रा का हिस्सा बनकर धन्य महसूस कर रही हैं। महाकुंभ केवल एक मेला नहीं, बल्कि सनातन संस्कृति की जीवंत झांकी है, जहाँ परंपरा, भक्ति और पवित्रता एक साथ प्रवाहित होती हैं।

इस दिव्य यात्रा की अनुभूति और आध्यात्मिक ऊर्जा को आत्मसात कर लौट रहे हैं, लेकिन मन अब भी संगम के किनारे, गंगा की लहरों में रम चुका है।