प्रधानमंत्री कॉलेज ऑफ़ एक्सीलेंस शासकीय पांडवीया स्नातकोत्तर महाविद्यालय मुरार ,ग्वालियर में इको क्लब के द्वारा प्राचार्य महोदय के निर्देशन में सतत पर्यावरण संरक्षण कार्यक्रम के अंतर्गत पर्यावरण संरक्षण एवं जल संरक्षण से संबंधित पोस्टर प्रतियोगिता एवं स्लोगन प्रतियोगिता का आयोजन वनस्पति शास्त्र विभाग में दिनांक 9 जनवरी 2025 को किया गया !भाग लेने वाले सभी प्रतिभागियों को प्रमाण पत्र एवं प्रथम द्वितीय तृतीय स्थान प्राप्त प्रतिभागियों को पारितोषिक 26 जनवरी 2025 को महाविद्यालय प्रांगण में वितरित किए जाएंगे! महाविद्यालय के सभी संकायों के लगभग 40 छात्रों ने भाग लिया!

कार्यक्रम संयोजक प्रोफेसर बृज बिहारी गुप्ता ,Dr.श्रीमती निशा सिंह तोमर , डॉक्टर Anubhaजैन ,डॉक्टर बी के भारद्वाज ,डॉक्टर सुनीता वार्ष्णेय, डॉ मनोज सिंह गुर्जर, डॉक्टर लक्ष्मी शर्मा, डॉ रचना जोशी आदि अनेक प्राध्यापकों ने छात्रों का उत्साहवर्धन किया

