नवयुवक सेन समाज संगठन द्वारा किया गया विवाह प्रस्ताव हेतु डिजिटल परिचय पत्रिका का विमोचन

आज नवयुवक सेन समाज संगठन द्वारा सर्व सेन समाज के लिए, संगठन के स्वतंत्र सलाहकार श्री विजय सेन (रि.टि.आई.) के जन्मदिन के उपलक्ष्य में, विवाह प्रस्ताव हेतु डिजिटल परिचय पत्रिका का विमोचन किया।

सर्वप्रथम, सभी पूर्व अध्यक्षों (श्री गेंदालाल जी, श्री बाबूराम जी, श्री जगदीश जी, श्री लालता प्रसाद जी, श्री रमेश जी, श्री शिवचरण जी,श्री विजय जी, श्री रामबाबू जी (समिति सदस्य) एवं श्री रमेश सेन जी-डबरा ,समाज के वरिष्ठजनों (श्री अशोक जी कुदारी वाले, श्री विजय सेन , श्री बाबूलाल जी (मिसहिल स्कूल),श्री अमर सिंह जी,श्री मुकेश जी (करियावटी वाले), श्री अशोक सेन-लोहिया बाज़ार, श्री रामगोपाल सविता जी (मनया)- टोप-इन-सिटी ), श्री सोम सविता – नया बाजार, श्री मनोज सविता -हजीरा) ने श्री गणेश जी का पूजन एवं आरती करके, कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया।

 

नवयुवक संगठन द्वारा समाज के सभी पूर्व अध्यक्षों एवं वरिष्ठजनों को माल्यार्पण कर स्वागत किया गया। एवं श्री विजय सेन (लिए.टि.आई.) जी को फूलमाला पहनाकर जन्मदिन की बधाई दी।

तत्पश्चात नवयुवक संगठन के कोर टीम सदस्यों ने पिछले 21 महिनों में किए गए कार्यों से समाज को अवगत कराया एवं विवाह प्रस्ताव हेतु डिजिटल परिचय पत्रिका के लाभ बताते हुए, सभी पूर्व अध्यक्षों,वरिष्ठजनों, महिलाओं द्वारा, पत्रिका का विमोचन किया गया।

 

कोर टीम सदस्यों ने बताया कि डिजिटल परिचय पत्रिका वर्ष में कम से कम चार बार अपडेट कर समाज को प्रस्तुत की जाएगी।