नेशनल सिंगिंग एंड डांस स्पोर्ट्स चैंपियनशिप 2024-25 का भव्य आयोजन

वडोदरा जिले के पादरा स्थित प्रमुख स्वामी टाउन हॉल में 11 और 12 जनवरी 2025 को नेशनल सिंगिंग एंड डांस स्पोर्ट्स चैंपियनशिप 2024-25 का सफल आयोजन हुआ। इस प्रतियोगिता में देशभर के विभिन्न राज्यों से लगभग 300 प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया और अपने उत्कृष्ट प्रदर्शन से दर्शकों का मन मोह लिया।

प्रतियोगिता का विवरण:
इस प्रतियोगिता में मानवी शर्मा सुपुत्री रविकांत शर्मा ग्वालियर ने गुजरात के बड़ोदरा स्थिति प्रमुख स्वामी ऑडिटोरियम में 11 एवं 12 जनवरी तक चले नेशनल सिंगिंग एंड डांस चैंपियनशिप 2024 -25 के फाइनलिस्ट के रूप में अपनी बेजोड़ धमाकेदार क्लासिकल प्रस्तुति देकर बेस्ट डांसर के रूप में गोल्ड मेडल प्राप्त किया साथ ही ग्वालियर की मानवी शर्मा पूरे भारत मे इंडिया बेस्ट डांस प्लेयर अवॉर्ड 2024-25, प्रदान किया. नृत्यांगना मानवी शर्मा को यह गोल्ड मेडल और बेस्ट डांसर ऑफ इंडिया अवॉर्ड के साथ ही ₹5100 का विशेष पुरस्कार भी चेक स्वरूप में प्रदान किया गया। यहां उल्लेखनीय है कि 3 वर्ष की उम्र से ही मानवी शर्मा की रुचि क्लासिकल डांस के प्रति जागृत हो गई थी लेकिन धीरे-धीरे स्कूल शिक्षा के साथ स्कूलों में अपनी मनोहारी प्रस्तुति के साथ उसे नृत्य गुरु डॉ मोनिका श्रीवास्तव ने प्रशिक्षित करना प्रारंभ किया तो धीरे-धीरे मानवी कि कला निखरने लगी और विगत दो वर्षों में मानवी ने राज्य और राष्ट्रीय स्तर पर अनेक डांस प्रतियोगिता में भागीदारी कर कई पुरस्कार प्राप्त किए हैं। ।

आयोजन तिथियां:
11 जनवरी 2025: जूनियर वर्ग (15 वर्ष तक के बालक-बालिका)
12 जनवरी 2025: सीनियर वर्ग (15 से 70 वर्ष तक)
आयोजक संस्थाएं:
डांस स्पोर्ट्स भारत महासंघ
गुजरात डांस स्पोर्ट्स संघ
मुख्य आयोजक:
कमलेश पटेल (राष्ट्रीय ब्रांड एम्बेसडर)
बेलाबेन कमलेश मेहता (गुजरात यूनिट प्रेसिडेंट)
संजय ठाकुर (वडोदरा यूनिट प्रेसिडेंट)
मुख्य अतिथि:
शैलेन्द्र सिंह ठाकुर (सेंट्रल जोन अध्यक्ष, वी वाई यो राष्ट्रीय संघ)
चैतन्यसिंह झाला (विधायक, पादरा)
पिनलबा ठाकुर (महिला संगठन मंत्री, गुजरात करणी सेना)
शैलेशभाई स्वामी (महासचिव, भा.ज.पा, पादरा, गुजरात)
प्रतिभागी राज्य:
जम्मू-कश्मीर, पंजाब, हरियाणा, उत्तराखंड, दिल्ली, उत्तर प्रदेश, बिहार, पश्चिम बंगाल, झारखंड, मध्य प्रदेश, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश, महाराष्ट्र, गोवा, कर्नाटक और गुजरात सहित विभिन्न राज्यों के प्रतिभागियों ने नृत्य और गायन में भाग लेकर अपने राज्यों का गौरव बढ़ाया।
सफल आयोजन:
डांस स्पोर्ट्स भारत महासंघ और गुजरात डांस स्पोर्ट्स संघ की आयोजन समिति ने इस प्रतियोगिता के सफल आयोजन में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। प्रतिभागियों के उत्कृष्ट प्रदर्शन ने दर्शकों का मन मोह लिया और राष्ट्रीय स्तर पर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया।

विजेता के नाम:
मानवी शर्मा ग्वालियर स्वर्ण पदक साथ ही पूरे भारत का बेस्ट डांस प्लेयर ka खिताब जीता*
हर्षिता जादोन ग्वालियर स्वर्ण पदक
*ख़ुशहाली विश्वकर्मा भोपाल रजत पदक*
*स्वाति आर्या खा

