बलिदानों का सपना जब सच हुआ
देश तभी आजाद हुआ
आज सलाम करें उन वीरों को
जिनकी शहादत से यह भारत गणतंत्र हुआ
कुछ नशा तिरंगे की शान का है
कुछ नशा मातृभूमि की शान का है
हम लहराएंगे हर जगह यह तिरंगा
नशा यह हिंदुस्तान के सम्मान का है
ना तेरा है ना मेरा है ना इसका है ना उसका है
यह हिंदुस्तान हम सबका है
जय हिन्द

रजनी मीणा

