*श्री मंत माधव राव सिंधिया ग्वालियर व्यापार मेला में युवा एवं महिला महोत्सव प्रारंभ

*श्री मंत माधव राव सिंधिया ग्वालियर व्यापार मेला में युवा एवं महिला महोत्सव प्रारंभ*

 

*शुभारंभ अवसर पर हूआ विभिन्न केटेगरी में नृत्य प्रतियोगिता*

*एसोसिएशन ऑफ ग्वालियर यूथ सोसायटी एवम् श्री मंत माधव राव सिंधिया ग्वालियर व्यापार मेला प्राधिकरण द्वारा मेला प्राधिकरण के कला रंग मंच पर युवा एवम् महिला महोत्सव का आयोजन 3 फरवरी से 5 फरवरी तक आयोजित किया जा रहा इस आयोजन की सम्पूर्ण जानकारी देते हुए मुख्य संयोजिका डॉ शिखा कट्ठल ने बताया इस आयोजन में विभिन्न सांस्कृतिक आयोजन आयोजित किये जा रहें हैं इस आयोजन में 3 फरवरी सोमवार को 12 बजे से नृत्य प्रतियोगिता से इसका शुभारंभ किया गया इस आयोजन में वरिष्ठ रंगकर्मी संतोष गुप्ता ने किया इस नृत्य प्रतियोगिता में विभिन्न आयु वर्ग और विभिन्न केटेगरी युगल नृत्य , महिलाओं की नृत्य प्रस्तुति भी हूयी साथ ही युगल नृत्य प्रतियोगिता एवम् समूह नृत्य प्रतियोगिता भी विभिन्न आयु वर्ग एवम् विभिन्न केटेगरी में आयोजित की गई समूह नृत्य प्रतियोगिता में कम से कम 5 प्रतिभागियों का होना आवश्यक था इस प्रतियोगिता में भाग लेने वाले सभी प्रतिभागियों को प्रमाण पत्र एवम् मैडल एवम् विजेता उपविजेता टीम को पुरस्कृत किया गया निर्णायक मंडल में मोक्षी गुप्ता हर्षिता चौरसिया मुस्कान अग्रवाल उपस्थित रही*

*4 फरवरी मंगलवार को 12 बजे से रंगोली सजाओ प्रतियोगिता मेहंदी रचाओ प्रतियोगिता पूजा की थाली सजाओं प्रतियोगिता एवम् महिलाओं के लिए कवि सम्मेलन इस आयोजन में भाग लेने वाले सभी प्रतिभागियों को प्रमाण पत्र दिए गए एवम् विजेता उपविजेता टीम को पुरस्कृत किया जाएगा*

 

*एसोसिएशन ऑफ ग्वालियर यूथ सोसायटी संस्था के अध्यक्ष संजय कट्ठल एवम् आयोजन समिति के धीरज गोयल डाक्टर मनीष रस्तोगी मनोज कुचिया अशोक जैन ने सभी लोगों से इस आयोजन में भाग लेने का आग्रह किया है*

 

*सीनियर वर्ग एकल नृत्य में प्रथम पुरस्कार विपिन पवैया द्वितीय पुरस्कार कल्पना राजपूत तृतीय पुरस्कार आध्या जैन विजेता रहे समूह नृत्य प्रतियोगिता में प्रथम पुरस्कार मोनिका डांस ग्रुप प्रथम पुरस्कार वैडी स्कूल जूनियर द्वितीय पुरस्कार नाट्य डांस क्लास तृतीय पुरस्कार आरबी डांस अकेडमी एवम् सांत्वना पुरस्कार अभ्युदय डांस ग्रुप को दिया गया विजेता रहे युगल नृत्य में प्रथम पुरस्कार कीर्ति गुप्ता एवम् वीना गुप्ता द्वितीय पुरस्कार नंदनी तोमर एवम् मानवी ग़ौर विजेता रहे एकल नृत्य क्लासिकल में प्रथम पुरस्कार जहान्वी मिश्रा द्वितीय पुरस्कार मानवी सिंह कुशवाहा तृतीय पुरस्कार अश त्रिका यादव वैस्टर्न केटेगरी में प्रथम पुरस्कार आरती कुशवाहा द्वितीय पुरस्कार देशना चौहान तृतीय पुरस्कार सृष्टि शर्मा विजेता रही एवम् महिला वर्ग में प्रथम पुरस्कार मोनिका वर्मा को दिया गया।