आश्रम स्वर स्वधन संस्था द्वारा भूमि पूजन कार्यक्रम में जानवी डांस क्लासेस के बच्चों ने दी आकर्षक प्रस्तुति

 

आश्रम स्वर स्वधन संस्था द्वारा भूमि पूजन कार्यक्रम में जानवी डांस क्लासेस के बच्चों ने दी आकर्षक प्रस्तुति

ग्वालियर। आश्रम स्वर स्वधन संस्था द्वारा ब्रता आश्रम की नई भूमि के उद्घाटन पर भव्य भूमि पूजन कार्यक्रम का आयोजन बसंत पंचमी के शुभ अवसर पर किया गया। इस अवसर पर जानवी डांस क्लासेस के बच्चों को विशेष रूप से आमंत्रित किया गया।

कार्यक्रम की शुरुआत बच्चों द्वारा मंगलमय सरस्वती वंदना की प्रस्तुति से हुई, जिसने पूरे वातावरण को भक्तिमय बना दिया। इसके बाद बच्चों ने प्यारे-प्यारे राधा-कृष्ण भजनों पर अपनी मनमोहक कथक प्रस्तुति देकर दर्शकों का दिल जीत लिया।

संस्था के अध्यक्ष और भूमि के ओनर ने बच्चों की शानदार प्रस्तुति की सराहना करते हुए उन्हें मालाएं पहनाकर सम्मानित किया और पुरस्कार भी वितरित किए। उन्होंने कहा कि इस प्रकार की सांस्कृतिक प्रस्तुतियां हमारी परंपराओं को जीवित रखने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती हैं।

कार्यक्रम में स्थानीय गणमान्य व्यक्तियों और अभिभावकों की उपस्थिति रही, जिन्होंने बच्चों की प्रस्तुति की जमकर तारीफ की।