*श्री मंत माधव राव सिंधिया ग्वालियर व्यापार मेला में युवा एवं महिला महोत्सव सम्पन्न*
*3 दिवसीय आयोजन में हूये विभिन्न सांस्कृतिक आयोजन*
*रैम्प पर जलवा बिखेरा महिलाओं ने*

*एसोसिएशन ऑफ ग्वालियर यूथ सोसायटी एवम् श्री मंत माधव राव सिंधिया ग्वालियर व्यापार मेला प्राधिकरण द्वारा मेला प्राधिकरण के कला रंग मंच पर युवा एवम् महिला महोत्सव का आयोजन 3 फरवरी से 5 फरवरी तक आयोजित किया जाएगा इस आयोजन की सम्पूर्ण जानकारी देते हुए मुख्य संयोजिका डॉ शिखा कट्ठल ने बताया इस आयोजन में विभिन्न सांस्कृतिक आयोजन आयोजित किये जा रहें थे।

इसमें आयोजन में 3 फरवरी विभिन्न आयु वर्ग एवम् विभिन्न केटेगरी में 4 फरवरी को मेहंदी रचाओ पूजा की थाली सजाओं रंगोली सजाओं काव्य पाठ प्रतियोगिता एवम् 5 फरवरी को फैशन शो भारतीय संस्कृति परिधान का आयोजन किया गया।

आज़ के इस आयोजन में दीप प्रज्ज्वलित सरपंच सोनू राणा खैरवाय सरदार गुरु बचन सिंह रंधावा एवम् संजय कट्ठल ने किया निर्णायक मंडल में तारा शाह, आयुशी भार्गव, डॉ रेखा चौहान थी*

*भारतीय सांस्कृतिक परिधान में विजेता टीम इस प्रकार है प्रथम पुरस्कार मोनिका वर्मा द्वितीय पुरस्कार जया गुणकर एवम् तृतीय पुरस्कार कविता खंडेलवाल एवम् सांत्वना पुरस्कार योगेश्वरी राणा एवम् आरती अग्रवाल को दिया गया इस मौके पर अपेक्स स्कूल खैरवाया के बच्चों ने मंच से अपनी स्पेशल प्रस्तुति दी गई*

*संस्था के अध्यक्ष संजय कट्ठल एवम् आयोजन समिति के धीरज गोयल डाक्टर मनीष रस्तोगी मनोज कुचिया अशोक जैन ने सभी लोगों का धन्यवाद किया विभिन्न प्रतियोगिताओं में भाग लेकर सफ़ल बनाया।



