6 फ़रवरी 2025 को शाम 6:00 बजे से ग्वालियर व्यापार मेला प्राधिकरण के अंतर्गत स्थानीय कवयित्री सम्मेलन का आयोजन किया जाएगा जिसमें ग्वालियर व्यापार मेला प्राधिकरण के सांस्कृतिक प्रकोष्ठ के प्रभारी एवं पूर्व डिप्टी कमिश्नर शिशिर श्रीवास्तव एवं कार्यक्रम की सहसंयोजक श्रीमती ज्योति दिनकर ने बताया कि इसमें शहर की जानी-मानी एवं अंतर्राष्ट्रीय शायरा राना जेवा, डा मधुलिका सिंह गीतकार, करुणा सक्सेना गीतकार , मुक्ता सिकरवार गजल गायिका, श्रीमती रेखा भदोरिया,श्रीमती सुनीति बैस वरिष्ठ शायरा, डॉ. दीप्ति गौड़ ‘दीप’ सुप्रसिद्ध गीतकार ,सीता पवन चौहान एवं प्रीति कुशवाह काव्य पाठ करेंगी ।


