विधिक शिविर में नेत्र शिविर, साइबर सुरक्षा मेकिंग पोस्टर प्रतियोगिता हुई आयोजित

 

*शिविर में विवादिक सुने मामले, बच्चों ने पोस्टर से साईबर अपराध से बचने का संदेश, 80 लोगो नेत्र परिक्षण कराया।*

 

मदद करने से हमारे अंदर अलग से भावना जागृत होती है- :जिलाध्यक्ष राजौरिया

ग्वालियर -: राष्ट्रीय विधिक शोध संस्थान के द्वारा आज रविवार को शिंदे की छावनी स्थित लक्ष्मी होटल के पास लॉ फॉर्म विवेक भार्गव के निवास पर विशाल विधिक लोक कल्याण शिविर, नेत्र शिविर एवं साइबर सुरक्षा संगोष्ठी पर मेकिंग पोस्टर प्रतियोगिता का भव्य आयोजन किया गया। जिसमे कॉफी संख्या में लोगों ने पहुंचकर शिविर का लाभ उठाया।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि भाजपा के जिलाध्यक्ष जयप्रकाश राजोरिया थे। विशिष्ट अतिथि के रूप में पूर्व जिलाध्यक्ष कमल माखीजानी, पुलिस सीएसपी विश्वविद्यालय हिना खान, जिलामंत्री विनोद शर्मा व धर्मेंद्र नायक उपस्थित थे। कार्यकम शुभारंभ अतिथियों दीप प्रज्वलन कर किया। स्वागत उद्बोधन कार्यक्रम संयोजक विवेक भार्गव ने दिया। मंच का संचालन मोनिका खंडेलवाल तथा आभार व्यक्त चैन सिंह राजपूत ने किया। अतिथियों ने विभूति भार्गव, अदिति राजपूत, सूर्यांश श्रीवास्तव, रिया सिमरोदिया को स्मृति चिन्ह से सम्मानित किया गया। पीएनसी का वेलफेयर सोसाइटी की 30 महिला सदस्यों ने शपथ ग्रहण कर नारी शक्ति प्रबल रूप से सक्रिय रहेगी तथा भविष्य में इस तरह के लोक कल्याण के आयोजन करेगी।

इस मौके पर मुख्य अतिथि जयप्रकाश राजौरिया ने कहा कि हम जब किसी की मदद करते हे तो हमारे अंदर अलग से भावना जागृत होती है। शिविर से जिस परिवार के मामले निपटें की मदद करते हैं तो वह दुआ देता है। सीएसपी हिना खान ने कहा कि विधिक शोध संस्थान ही बेसहारा लोगों को न्याय दिलाने ओर विवादित मामलों को सुलझाने का कार्य करती हे। विवाद को अधितर परिवार लोगो को आपस में बैठकर निपटाना चाहिए।

 

*70 बच्चों ने पोस्टर से साईबर अपराध से बचने का संदेश, पुरुस्कार से किया सम्मान।*

 

साइबर सुरक्षा संगोष्ठी मेकिंग पोस्टर प्रतियोगित हुई। जिसमे मुख्यअतिथि के रूप में डीएसपी साइबर क्राइम संजीव नयन शर्मा, अध्यक्षता सीमा विवेक भार्गव अध्यक्ष पी एन. केलकर वेलफेयर सोसाइटी ने की। मंच पर मुकेश नारोली, मोहनी मिश्रा मौजूद थी। डीएसपी संजीव नयन ने साइबर क्राइम के बारे में बच्चों को बताया। वही पोस्टर मेकिंग में 70 बच्चों ने मोबाईल से हो रहे अपराध, फ्रॉड कॉल, मोबाइल मनी बैलेंस आदि के बचने के संदेश पोस्टर से दिए। प्रथम, द्वितीय, तृतीय के साथ मेडल व प्रशस्ति पत्र से सम्मानित किया गया।

*80 लोगों ने लिया नेत्र शिविर लाभ, विधिक शिविर लोगो की सुनी समस्या।*

 

निःशुल्क नेत्र शिविर में रतन ज्योति के डॉक्टर की टीम ने लोगों के नेत्रों का परीक्षण कर उन्हें ड्रॉप वितरण किए। वही विधिक शिविर में मकान ओर बिजली, नल के विवाद माध्यम से पीड़ितों दलित की मदद राष्ट्रीय विधिक शिविर के एडवोकेट एडमिन श्रीवास्तव, एडवोकेट जितेंद्र सिमरोदिया, एडवोकेट चैन सिंह राजपूत, मनीष आर्य, विनोद भैया में समस्या सुनी।।

कार्यक्रम में मोनिका खंडेलवाल, आकांक्षा चावला, रेणु पांडे, नीलम पाठक आदि उपस्थित रहे

आभार नीरजा ने दिया