
ग्वालियर में पुलिस विभाग द्वारा चलाये जा रहे सायबर सुरक्षा जागरुकता अभियान “ सेफ क्लिक . सुरक्षित क्लिक ” जिसमें कदम जन विकास संस्था ने अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाई व संस्था के सहयोग से अभियान के तहत कई जागरुकता कार्यक्रम सम्पन्न किये गए।
इसी क्रम में आज ग्वालियर व्यपार मेला में सायबर मेला का आयोजन किया गया जिसमें मेले में घूमने आये सैलानियों को सायबर सुरक्षा के बारे में जानकारी प्रदान कर उन्हे ऑनलाइन ठगी, सायबर क्राइम, डिजटल अरेस्ट, ऑनलाइन ब्लेकमेलिंग व सायबर फ्रॉड के प्रति जागरुक किया गया।

सायबर मेला कार्यक्रम में लोगों को यह भी बताया गया कि अनजान कॉलए ईमेल या संदेशों में भेजे गए लिंक पर क्लिक करना खतरनाक हो सकता हैए और अपनी व्यक्तिगत जानकारी को कभी भी साझा न करें। इस तरह के साइबर अपराधों से बचने के लिए लोग 1930 पर कॉल करके तुरंत मदद ले सकते हैं।
सायबर मेला के साथ ही 11 दिवसीय सायबर सुरक्षा जागरुकता अभियान का सफलतापूर्वक समापन किया गया। कार्यक्रम के अंत में सहयोगी संस्थाओं व वॉलेंटियरों को अभियान में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने हेतु प्रशस्ति पत्र प्रदान किये गए।
आज के कार्यक्रम में कदम संस्था की सचिव अनुपम साहू, सहित कई महत्वपूर्ण लोग उपस्थित रहे।
कार्यक्रम में श्वेतांगिनी श्रीवास्तव, रेनू सिंह, लोकेश सोनी, पूजा सिंह, सूरज जाटव, शंकुंतला कुशवाह और अदिवा खान आदि ने अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।
कार्यक्रम के दौरान उपस्थित सभी लोगों से अपील की गई कि वे इस महत्वपूर्ण जानकारी को अपने परिवार और दोस्तों के साथ साझा करेंए ताकि समाज में साइबर अपराध से बचाव हो सके।


