*होली आई रे रंग लाई का सांस्कृतिक नृत्य महोत्सव 12 मार्च को

 

*एसोसिएशन ऑफ ग्वालियर यूथ सोसायटी द्वारा आयोजित होली के पावन पर्व पर होली नृत्य महोत्सव 2025 का भव्य आयोजन 12 मार्च को स्थानीय दीनदयाल सिटी मॉल शिन्दे की छवनी पर आयोजित किया जाएगा इस आयोजन की सम्पूर्ण जानकारी देते हुए संस्था के अध्यक्ष संजय कट्ठल ने बताया कि संस्था द्वारा प्रत्येक वर्ष की भांति इस वर्ष भी होली नृत्य महोत्सव का आयोजन

12 मार्च को ग्वालियर शहर में होली के इस पावन पर्व पर होली आयी रे रंग लाई का सांस्कृतिक आयोजन होली की एकता का परिचायक है इसके तहत होली के गीतों पर एकल नृत्य युगल नृत्य का आयोजन किया जाएगा होली गीतों पर आधारित यह नृत्य महोत्सव का आयोजन एक अनूठा आयोजन होगा इस एकल नृत्य एवम् युगल नृत्य को दो आयु वर्ग में आयोजित किया जाएगा।

जूनियर वर्ग ए में 7 साल से 14 साल तक के बच्चे शामिल होंगे और सीनियर वर्ग बी में 15 साल से ज्यादा उम्र के बच्चों को शामिल किया जाएगा इसमें महिलाओं के लिए भी महिला वर्ग रखा गया है इसी प्रकार युगल नृत्य में भी दो वर्ग रहेंगे जूनियर वर्ग ए में 7 साल से 14 साल तक के बच्चे शामिल हो सकेंगे सीनियर वर्ग बी में 15 साल से ऊपर वाले बच्चे शामिल होंगे प्रत्येक वर्ग में भाग लेने वाले सभी प्रतिभागियों को स्मृति चिन्ह एवम् प्रमाण पत्र भी वितरित किए जाएंगे इस आयोजन में जो भी प्रतिभागियों को रजिस्ट्रेशन करवाना है वो ऑन स्पॉट रजिस्ट्रेशन अशोक जैन 8889219871 पर संस्था के अध्यक्ष संजय कट्ठल ने बताया कि द्वारा विगत कई वर्षों से आयोजित किया जा रहा है इस आयोजन में आयोजन को अति सुन्दर बनाने के लिए आयोजन समिति बनाई गई है इस आयोजन में भाग लेने के लिए संस्था के इस आयोजन में धीरज गोयल, डॉ मनीष रस्तोगी, विशाल जैन,मनोज कुचिया , अशोक जैन, राजेश त्रिपाठी ने बच्चों एवम् उनके अभिभावकों से अपील की है।