विप्रा ब्राह्मण महिला मंच द्वारा, रेल्वे स्टेशन पर कुली भाइयों का किया सम्मान

 

विप्रा ब्राह्मण महिला मंच द्वारा गंगा स्नान के लिए कुम्भ में जा रहे यात्रियों की सेवा कुलियों द्वारा की जा रही है वह बहुत ही सराहनीय का कार्य है उनकी वजह से सभी यात्री सही समय पर अपनी ट्रैन पकड़ पा रहे है यात्रियों के सामान का बोझ अपने कंधो पर रखकर समय पर उनकी ट्रैन तक सामान ले जा रहे है। इस लिए पहली बार विप्रा ब्राह्मण महिला मंच की सखियों द्वारा राम सिंह, लोकेन्द्र, प्रकाश, भरत, सुरेश, जावेद, दाऊद, देवेंद्र, अब्दुल, ब्रजेश, राजेंद्र, सिंह आदि कुली भाइयों का सम्मान किया गया यह कार्यक्रम रेलवे स्टेशन (ग्वालियर ) पर किया गया। इस कार्यक्रम में लक्ष्मी शर्मा,रश्मि त्रिपाठी, श्रुति उपाध्याय, नीतू उपमन्यु, ज्योति शर्मा, दीप्ति शर्मा, पूनम शूरी, अर्चना शर्मा, प्रज्ञा कविश्वर, स्मिता पांडे, मोहन, आदि लोग उपस्थित रहे।