आई. एम. ए. ग्वालियर द्वारा किया गया दो दिवसीय स्पोर्ट्स मीट का आयोजन

आई एम ए ग्वालियर द्वारा आयोजित दो दिवसीय स्पोर्ट्स मीट का उदघाटन आज दिनांक 18 जनवरी 2025 को कैप्टन रूप सिंह स्टेडियम में डीन डॉ आर के एस धाकड़ एवं डॉ एस एम तिवारी द्वारा किया गया। अध्यक्ष डॉ ब्रजेश सिंघल एवं सचिव डॉ स्नेहलता दुबे ने बताया कि दिनांक 18 जनवरी को पुरुष वर्ग के चार क्रिकेट मैच हुए जिसके संयोजक डॉ अमित सक्सेना है।

क्रिकेट की कुल 12 टीमें है जिनमें 8 पुरुषों की तथा 4 महिलाओं की है।दिनांक 19 जनवरी को महिला वर्ग का क्रिकेट,पुरुष वर्ग के क्रिकेट का फाइनल,पतंगबाजी,स्लो साइकिल रेस तथा एथेलेटिक्स का आयोजन प्रातः 9बजे से शाम 4 बजे तक किया जाएगा। अंत में पुरस्कार वितरण के साथ 19 जनवरी को स्पोर्ट्स मीट का समापन किया जाएगा।