
जेसी आई ग्वालियर ओस का न्यू ईयर सेलिब्रेशन एवं इंट्रोडक्शन पार्टी का आयोजन होटल शाह इंपीरियल में रखा गया जिसमे सभी सदस्यों ने अपना अपना परिचय दिया अपने ब्यापार के बारे में जानकारी दी।

साथ में ये भी तय किया की जो भी वस्तु हम ख़रीदेंगे पहली प्रार्थमिकता जेसीआई सदस्यों को ही देंगे , सभी सदस्यों ने अपने अपने बिजनिस का कार्ड भी आपस में बदले , प्रीति नामदेव द्वारा गेम्स खिलाए गए , एवं बच्चों को उपहार दिए गए।

इस अवसर पर जिन सदस्यों की शादी की सालगिरह और बर्थडे इस महीने था उनके लिए केक की ब्यवस्था की गई थी , इस कार्यक्रम में नव निर्वाचित जिला अध्यक्ष जय प्रकाश राजौरिया जी का सम्मान समारोह भी रखा गया था जिसमे सभी सदस्यों ने उनको फूल मालाओं से स्वागत किया, जिला अध्यक्ष जेपी राजौरिया जी ने जेसीआई ओस की टीम की प्रशंसा करते हुए आस्वासन दिया की हमारा जो सहयोग होगा ग्वालियर के विकास में हम पूरा सहयोग टीम को करेंगे।

इस वर्ष जेसीआई ग्वालियर ओस नए नए प्रोजेक्ट के माध्यम से
स्वस्छ ग्वालियर, स्वस्थ ग्वालियर,
में नगर निगम के साथ मिलकर काम करेगा
ग्वालियर के वरिष्ठ समाज सेवी आदरणीय जीडी लड्ढा जी एवं संजय भार्गव जी की मदद से आई चेकअप कैम्प का आजोजन कर मरीजों की आँख की जाँच कराकर निशुल्क ऑपरेशन करायेंगे अभी ये कार्य जीडी लड्ढा जी समर्पण हॉस्पिटल के द्वारा चल भी रहा है।

जेसी डॉ बी आर श्रीवास्तव , डॉ गुंजन श्रीवास्तव के साथ मिलकर ओस की टीम कैंसर पीड़ित के लिए निशुल्क कार्य करेगी ,
न्यूरोलॉजी की समस्याओं के लिए जेसी आई ओस निशुल्क कैम्प लगाएगा , न्यूरोलॉजी के सर्जन जेसी डॉ विवेक कनकने जी ने कार्यक्रम में भरोशा दिलाया की जो भी बेहतर होगा जेसी आई ओस के लिए कैम्प के माध्यम से जहाँ जरूरत होगी वहाँ अपनी निशुल्क मदद करेंगे ,
डॉ योगेंद्र पहाड़िया जी के माध्यम से जेसीआई की टीम ग्रामीण में भी डेंटल चेकअप कैम्प करेगी और भी अनेकों कार्य अध्याय की संरक्षक जेसी कविता सोनी के मार्गदर्शन में जेसीआई ओस सराहनीय कार्य करता आया है और आगे भी समाज सेवा के लिए निरंतर कार्य करेगा , जेसीआई इंडिया की पूर्व राष्ट्रीय उपाध्यक्ष कविता सोनी ने बताया विगत १० वर्षों से वह कैंसर के लिए लगातार कार्य कर रही हैं उनका उद्देश्य है इलाज में किसी भी ब्यक्ति को असुविधा नहीं हो इसके लिए वह निरंतर डॉ के संपर्क में जेसी आई ओस टीम के साथ रहती हैं ,
उन्होंने बताया कि प्रीति श्याम ,अपनी टीम के साथ समाज के लिए बहुत अच्छा कार्य कर रहे हैं मुझे इस बात पर प्रसन्नता है
इस अवसर पर अध्यक्षता श्याम नामदेव ने की , इमीडियेट पास्ट प्रेसिडेंट जेसी राघव गुप्ता , द्वारा सदस्यों आगामी कार्यों के लिए अपने सुझाव रखे गए , पास्ट जोन वाईस प्रेसिडेंट जेसी आदित्य सोनी द्वारा सभी सदस्यों को प्रोटोकॉल की और जोन ,नेशनल इवेंट की जानकारी दी गई ,
लोम डायरेक्टर मैनेजमेंट , जेसी साक्षी शर्मा एवं एडवाइजर राहुल द्विवेदी द्वारा सदस्यों का परिचय कराया गया।

इस अवसर पर , जोन वाइस प्रेसिडेंट जेसी आनंद शर्मा, एडवोकेट जेसी अभिषेक त्रिपाठी, अध्याय अध्यक्ष , अभिनव सिंघल, ज्योति रवि शर्मा ,सुमित सक्सेना, तरुण जैन,शुभम जैन ,सोनम दुबे, मिशन १ लाख अध्यक्ष सुनील मिश्रा, ZD प्रोग्राम एस स्वाति जैन, नम्रता महादिक, जेकॉम जोन सेकेट्री जेसी अतुल शर्मा, लोकेन्द्र राजौरिया, नवीन जैन, मयूर मटोली, जेसिका साहू, राकेश अग्रवाल, गुलाब सिंह नामदेव , योगेश अग्रवाल, शकुंतला तोमर, नरेश कटारे , (आकाश) शिव नारायण सोनी,विनोद सिकरवार, विवेक त्रिपाठी, दीक्षा दुबे,,बालेंदु श्वेता उपाध्याय, कुणाल राठौर, आदित्य सिंह,रवि सिंह कुशवाहा , आकाश बरुआ,
जिले के महा मंत्री विनय जैन , राजू पलैया, भाजपा युवा मोर्चा जिला अध्यक्ष प्रतीक तिवारी , गिरिराज सिंह कंशाना, , गौरव बाजपेई,भाजपा मंडल अध्यक्ष मुकेश दुबे , रमाकांत महते ,
आदि उपस्थित थे।


