मराठा समाज की महिला मंडल ने हल्दी कुमकुम….
जय भवानी मराठा महिला मंडल ने आज संक्रांत कुमकुम का आयोजन किया, इस हल्दी कुमकुम का मराठी समाज में विशेष महत्व है कार्यक्रम की संयोजक ओर मंडल की अध्यक्ष सोनल चव्हाण ने बताया कि सौभाग्यवती महिलाएं एक दूसरे को हल्दी कुमकम लगाकर मुंह मीठा कराती है और एक दूसरे को उपहार भेंट करके अपने पति की दीर्घायु और सुख समृद्धि की कामना करती है, आनंद पैलेस में आज बड़ी संख्या में मराठा समाज की महिलाएं शामिल हुई। इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में भाजपा के नवनियुक्त जिला अध्यक्ष जयप्रकाश राजौरिया थे, विशेष रूप से पूर्व महापौर समीक्षा गुप्ता, पार्षद यामिनी परांडे , कविता मांढरे, वंदना कदम, मंजू गायकवाड़, स्नेहा सासोडे, संध्या जाधव, सीमा शिंदे, सुनीता जगताप, नीरू भयभासे, छाया बोराटे, सीमा खानविलकर, सुनंदा परांडे , शशि योगे, मंजू चव्हाण, सहित बड़ी संख्या में मराठा समाज की महिलाएं शामिल हुई।